श्री लालबहादुर शास्त्री जीवनी
'जय जवान और जय किसान' का जयघोष करने वाले लाल बहादुर शास्त्री वास्तव में भारत के युगपुरुष थे । सन1964 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के देहावसान के उपरांत देश का दूसरा प्रधानमंत्री बनने का गौरव लाल बहादुर शास्त्री जी को प्राप्त हुआ था । उन्होंने 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक इस पद पर रहे और विदेश मंत्री, गृह मंत्रालय और रेलवे के रूप में भी कार्य किया था । लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर सन् 1904 को वाराणसी के निकट मुगलसराय में हुआ था उनके पिता श्री शारदा प्रसाद श्रीवास्तव एक साधरण अध्यापक थे ...अपने डेढ़ वर्ष में ही वे अपने पिता को खो चुके थे उनका ललन पालन उनकी माता श्रीमति रामदुलारी ने किया था । शास्त्री जी को 'नन्हे' कहर पुकार जाता था। बड़ा होकर यह नन्ना बालक बहुत वीर निकला। एक छोटे से गरीब घर में जन्म लेकर भी यह बालक अपनी सच्चाई लगन और परिश्रम से देश के सर्वोच्च पद पर पहुचा था बचपन में इनकी माता श्रीमति रामदुलारी देवी इन्हें 'रामायण ' और 'महाभारत' की कथाएं शास्त्री जी को सुनाया करती थी।...