हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
प्रत्येक देश का राष्ट्रीय ध्वज उस देश की अपनी एक पहचान होता है।
हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंग वाला है हम इसे 'तिरंगा 'भी कहते हैं। यह तीन रंग समान आकार वाली पट्टियों से बनता है। ऊपर कि पट्टी केसरिया रंग की होती है बीच की पट्टी सफ़ेद रंग की तथा नीचे की पट्टी हरे रंग की होती है । हमारे झंडे की प्रत्येक रंग का अपना एक विशेष महत्त्व होता है...' केसरिया' रंग वीरता त्याग और बलिदान का सूचक है 'सफ़ेद' रंग सुरक्षित शांति प्रेम सत्य और अहिंसा और सदागी का परिचय है... 'हरा' रंग हमारी धरती की हरियाली समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है । सफ़ेद पट्टी के बीच में गहरे नीले रंग का एक चक्र बना होता है यह चक्र सम्राट अशोक के स्तंभ से लिया गया है या चक्र हमारी प्रगति का प्रतीक है जो सदा आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है इस चक्र में 24 तिलियां होती है ।
तिरंगा झंडा हमारे देश की गौरवमई संस्कृति एव परंपरा का सूचक है ।इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है.... और हमें अपना तिरंगा बहुत प्यारा है... और हर भारतीय अपने अपने हिंदुस्तान से बहुत प्रेम करता है .... आज 26 जनवरी यानि हमारा 74 वा गणतन्त्र दिवस है .....गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।
....26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया था। इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं। आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाये ।जय हिंद जय भारत....👍👍👍😊😊


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Pls do not enter any spam link in the comment box