कहीं आप बन्दर के धंधे में तो नहीं लगेंगे?
एक समय की बात है , एक गाँव में एक आदमी आया और उसने गाँव वालों से कहा कि वो बन्दर खरीदने आया है ,है और वो एक बन्दर के 10 रुपयेगा. चूँकि गाँव में बहुत सारे बन्दर थे इसलिए गाँव वाले तुरंत ही इस काम में लग गए।
उस आदमी ने 10 रुपये की दर से 1000 बन्दर खरीदने के लिए अब बंदरों की supply घट गयी है और धीरे-धीरे गाँव वालों ने बन्दर पकड़ने का प्रयास बंद कर दिया। ऐसा होने पर उस आदमी ने फिर ऐलान किया कि अब वो 20 रुपये में एक बन्दर खरीद लेगा। ऐसा सुनते ही गांव वाले फिर से बंदरों को पकड़ने में लग गए ....
बहुत जल्द बंदरों की संख्या इतने घट गयी की लोग ये काम छोड़ अपनी खेती-बारी में लगें। अब एक बन्दर के लिए 25 रुपये दिए जाने पर उनका तादाद इतना कम हो चुकी थी कि पकड़ रहा था तो दूर उन्हें देखने के लिए भी बहुत मेहनत कर रहे थे।
तब उस आदमी ने घोषणा की कि वो एक बन्दर के 50 रूपये देगा . पर इस बार उसकी जगह बन्दर खरीदने का काम उसका assistant करेगा क्योंकि उसे किसी ज़रूरी काम से कुछ दिनों के लिए शहर जाना पद रहा है . उस आदमी की गैरमौजूदगी में assistant ने गाँव वालों से कहा कि वो पिंजड़े में बंद बंदरों को 35 रुपये में उससे खरीद लें और जब उसका मालिक वापस आये तो उसे 50 रुपये में बेंच दें .
फिर क्या था गाँव वाले ने अपनी जमा पूँजी बदारों को खरीदने में लगा दी . और उसके बाद ना कभी वो आदमी दिखा ना ही उसका assistant, बस चारो तरफ बन्दर ही बन्दर थे .
दोस्तों कुछ ऐसा ही होता है जब Speak Asia जैसी company अपना business फैलाती है . बिना ज्यादा मेहनत के जब पैसा आता दीखता है तो अच्छे-अच्छे लोगों की आँखें चौंधिया जाती हैं और वो अपने तर्क सांगत दिमाग की ना सुनकर लालच में फँस जाते हैं .
जब Speak Aisa company
आई थी तो मुझे भी कई लोगों ने इस join करने के लिए कहा था , पर मैंने join नहीं किया क्योंकि मैं उनके business model से संतुष्ट नहीं हो पाया . और यकीन जानिये ज्यादातर लोग संतुष्ट नहीं हो पाते , जब बहुत आसानी से पैसा आता दीखता है तो कहीं ना कहीं आपके अन्दर से आवाज़ आती है कि कहीं कुछ गड़बड़ है , पर हम ये सोच के पैसे लगा देते हैं की अगर company 6 महीने और नहीं भागी तो भी मेरा पैसा निकल जायेगा .कई लोगों का पैसा निकल भी जाता है , पर जहाँ एक आदमी को फायदा होता है वहीँ 10 लोगों का नुकसान भी होता है यानि यदि आप अपने लाभ के लिए किसी ऐसी company से जुड़ते हैं तो आप कई लोगों का नुकसान भी कराते हैं . और अधिकतर नुकसान उठाने वाले लोग आपके करीबी होते हैं . इसलिए कभी भी ऐसे लुभावने वादों में मत आइये ; आप पैसे तो गवाएंगे ही साथ में रिश्तों में भी दरार पड़ जायेगी .
तो अब
कभी कोई आपसे बिना मेहनत के पैसा कमाने की बात करे आप उसे इस Monkey Business की कहानी सुना दीजिये और अपना पल्ला झाड लीजिये 👍👍Aapko ye kahaani kesi lagi pls comment karke bataye 🙏🙏


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Pls do not enter any spam link in the comment box